हुसैनगंज: पोषण माह के तहत फाजिलपुर के आंगनबाड़ी केंद्र पर हुई गोद भराई, मौजूद रही गर्भवती महिलाएं।
हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के फाजिलपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषण माह के तहत गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर गर्भवती महिलाओं का गोद भराई हुआ। वही बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण से संबंधित जानकारियां दी गई। इस मौके पर आंगनबाड़ी सेविका बिंदु देवी व सहायिका समेत अन्य महिलाएं मौजूद रही।