हुसैनगंज: सहूली में जमकर हुई मारपीट के बाद 8 लोगो पर दर्ज हुई प्राथमिकी।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सहुली में दो पक्षों में मारपीट के बाद आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमे पीड़िता अमीना खातून ने थाने में आवेदन देते हुए गांव के ही संजय श्रीवास्तव, शिखर सिंह, दीपू श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार, बाला कुमार, फुलटू कुमार, रौनक ओझा, अभिषेक कुमार पर लाठी डंडे से मारपीट कर उनके बेटे इमरान अली को घायल कर देने का आरोप लगाया है।