हुसैनगंज: श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ को लेकर फरीदपुर से निकाली गई कलश यात्रा,हजारों श्रद्धालु,भक्तगण हुये शामिल।
हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के फरीदपुर से श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ को लेकर विशाल कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में आसपास के गांव से सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु भक्तगणों ने भाग लिया। कलश यात्रा कई गांवो से होते हुए पुनः फरीदपुर पहुंची व महायज्ञ की शुरुआत अयोध्या व बनारस से पहुंचे पंडितों के द्वारा की गई।