हुसैनगंज: जुड़कन के डॉक्टर से रंगदारी मांगने वाले अपराधी को टेढ़ीघाट से किया गया गिरफ्तार, सरेया का साथी हुआ फरार।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जुड़कन निवासी व टेढ़ीघाट में अपना क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर ऋषिकेश पांडेय से अज्ञात अपराधियों के द्वारा रंगदारी की मांग की गई थी। इस मामले में एक अपराधी को पुलिस के द्वारा टेढ़ीघाट से गिरफ्तार किया गया है। वहीं उक्त अपराधी की पहचान अभिषेक यादव उर्फ खुद्दी, पिता राजेंद्र यादव मसूदपुर थाना सैदपुर,गाजीपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।