हांसी: हांसी में नहर में गिरा 2 साल का बच्चा, डॉक्टरों ने मृत किया घोषित
Hansi, Hissar | Aug 20, 2024 हिसार जिला के हांसी में 2 साल के बच्चे की खेलते-खेलते नहर में गिरने से मौत हो गई। घटना की जानकारी देते हुए ठसका गांव निवासी कृष्ण ने बताया कि आज सुबह 7 बजे के करीब उसका 2 वर्षीय बेटा दीपांशु घर ने खेल रहा था। दीपांशु खेलते-खेलते घर से बाहर चल गया और घर के साथ में चल रही नहर पेटवाड़ नहर में गिर गया।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिवार वालों को सौंप दिया।