मंदसौर: द्वितीय रेंडमाइजेशन में मतदान केन्द्रवार मशीनों तथा रिज़र्व मशीनों का आवंटन सुशासन भवन सभागार में किया गया
लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 23-मन्दसौर के सभी 8 विधानसभा क्षेत्रों के लिए ईवीएम मशीनों का द्वितीय रेंडमाइजेशन प्रातः 11 बजे सुशासन भवन, सभागार मन्दसौर में सामने प्रेक्षक, रिटर्निंग अधिकारी, राजनीतिक दलों की मौजूदगी में किया गया। द्वितीय रेंडमाइजेशन में मतदान केन्द्रवार मशीनों तथा रिज़र्व मशीनों का आवंटन किया गया।