बहराइच: बहराइच में एएसपी नगर ने पुलिस लाइन का किया निरीक्षण
बहराइच में अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन परिसर, मेस आदि का भी निरीक्षण किया और अर्दली रूम में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एएसपी नगर ने पुलिस कर्मियों की उपस्थिति, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।