पुलिस अधीक्षक महोबा प्रबल प्रताप सिंह ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित कर जनपदवासियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। उन्होंने प्रत्येक फरियादी को निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण समाधान का आश्वासन दिया। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करें।