नवादा: समाहरणालय सभाकक्ष में जनता दरबार में आम लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया
Nawada, Nawada | May 23, 2025 शुक्रवार शाम 6 बजे विज्ञप्ति जारी कर बताया गया आज समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित जनता दरबार में जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में कई आमजन की समस्याओं का ऑन स्पॉट ही समाधान किया गया। जनता दरबार में विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने भूमि विवाद, पेंशन, आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य और राजस्व संबंधित अपनी-अपनी समस्याएं रखीं।