नवादा: नवादा में उर्वरक निगरानी समिति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित, जिला पदाधिकारी रहे मौजूद
Nawada, Nawada | May 22, 2025 गुरुवार को जिला समाहरणालय अवस्थित जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी खरीफ मौसम को ध्यान में रखते हुए प्रखंड स्तर पर विभिन्न फसलों के अनुसार उर्वरकों की अनुमानित खपत एवं आकलन की समीक्षा की गई। उपरोक्त तथ्य की जानकारी जिला प्रशासन ने शाम 7:00 बजे दी।