कानपुर: चकेरी थाने की पुलिस ने स्कूल संचालिका के घर में लूट की घटना को अंजाम देने वाले शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
चकेरी थाने की पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर 25000 रुपए के शातिर इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि, अभियुक्त मुकेश महाजन को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त पूर्व में ट्रक डकैती में भी जेल जा चुका है। इस अभियुक्त ने ही चकेरी थाना क्षेत्र में स्कूल संचालिका के घर में लूट की घटना को अंजाम दिया था।