करनाल: सेक्टर-12 संडे बाजार में सामान खरीदने आई महिला का ई-रिक्शा हुआ चोरी, पुलिस को दी शिकायत
Karnal, Karnal | Feb 19, 2024 संडे बाजार में खरीदारी करने आई एक महिला की पीछे से पार्किंग से ई-रिक्शा चोरी हो गई ।जिसकी शिकायत महिला द्वारा पुलिस में दी गई । महिला ने बताया कि वह रविवार को संडे बाजार में खरीदारी करने के लिए आई और खरीदारी करने के बाद जैसे ही ई-रिक्शा ढूंढने लगी तो ई-रिक्शा गायब मिली। फिलहाल इसकी शिकायत पुलिस को दे दी गई है । पुलिस द्वारा ई-रिक्शा की तलाश की जा रही है।