शिवपुरी नगर: रिश्तों का कत्ल: पिता के जुल्म से तंग आकर 19 वर्षीय युवती ने छोड़ा घर, अब एफआईआर और सुरक्षा के लिए लगाई गुहार
शिवपुरी जिले से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक 19 वर्षीय युवती को अपने ही सगे पिता से जान का खतरा बना हुआ है। पिता की हैवानियत और जबरन शादी के दबाव से तंग आकर युवती को न सिर्फ अपना घर छोड़ना पड़ा, बल्कि अब वह अपनी जान बचाने के लिए दर-दर छिपने को मजबूर है। पीड़िता ने शनिवार की दोपहर 3 बजे शिवपुरी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर गुहार लगाई है