जौनपुर: बैनर की वजह से नहीं होगा सूर्यास्त और सूर्योदय पर भगवान भास्कर का दर्शन
डाला छठ पर्व को लेकर जहां प्रशासन पूरी तैयारियों में जुटा है, वहीं शहर के पुलों पर लगे होर्डिंग्स और बैनर अब व्रती महिलाओं के लिए समस्या बन गए हैं। प्रभारी मंत्री एके शर्मा के सख्त निर्देश के बावजूद सद्भावना पुल और शाही पुल पर राजनीतिक बधाई संदेशों से भरे होर्डिंग्स दोबारा लगा दिए गए हैं