कोडरमा: झुमरी तिलैया में मारवाड़ी युवा मंच और ‘प्रेरणा’ शाखा ने जिले के पत्रकारों को किया सम्मानित
अंतरराष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर रविवार को झुमरी तिलैया स्थित अग्रसेन भवन में मारवाड़ी युवा मंच एवं ‘प्रेरणा’ शाखा द्वारा जिले के पत्रकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे आयोजित हुआ, जिसमें पत्रकारों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मान पत्र एवं अंगवस्त्र प्रदान किया गया।