सिलवानी से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है, सोमवार की शाम को सिलवानी थाना क्षेत्र के जुनिया पुल के पास नदी के किनारे एक युवक का शव पानी में मिला है, मृतक की पहचान हृदयेश यादव, उम्र करीब सत्ताईस वर्ष, निवासी वार्ड नंबर दो सिलवानी के रूप में हुई है, घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।