गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया जी में फ्री मोमोज का लालच देकर रेहान ने बनाया अश्लील वीडियो, किया वायरल, रेप का मामला दर्ज
गयाजी के बांकेबाजार में 4 लड़कियों के साथ अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। आरोपी की पहचान मोमोज और मोबाइल दुकान चलाने वाले रेहान अंसारी के रूप में हुई है, जो फिलहाल फरार है। इस मामले में इंटर की एक नाबालिग छात्रा के भाई ने सोमवार को आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और एससी/एसटी (SC/ST) एक्ट के तहत रेप की प्राथमिकी दर्ज कराई है।