नगड़ी: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर राज्यपाल ने किया अरुणोदय' पत्रिका का लोकार्पण
Nagri, Ranchi | Jul 29, 2026 सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे गुरु पूर्णिमा के अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने अरुणोदय पत्रिका का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च है और शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार नहीं, बल्कि संस्कारी एवं उत्तरदायी नागरिकों का निर्माण करना है।