गुलाना: सलसलाई में महिला की हत्या, डंडे से पीटकर मौत के घाट उतारा, एक आरोपी गिरफ्तार, परिजनों ने बताई साजिश
सलसलाई थाना क्षेत्र के लसुल्डिया मेहा जोड़ पर 15 मई की रात ग्राम सकरई निवासी 40 वर्षीय अनीताबाई मालवीय पर जानलेवा हमला हुआ। एसडीओपी ने सोमवार दोपहर 12 बजे बताया कि ग्राम मुडलाय के इब्राहिम खां ने रास्ता रोककर डंडे से पीटा और सड़क पर पटक दिया। गंभीर हालत में देवास के अमलतास अस्पताल में भर्ती अनीताबाई की 17 मई को मौत हो गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी गिरफ्तार किया।