पीरो: भरोसी सिंह के टोला गांव के बधार में आकाशीय बिजली गिरने से एक भैंस की हुई मौत
Piro, Bhojpur | Jun 24, 2025 पीरो अनुमंडल क्षेत्र के भरोसी सिंह के टोला गांव के बधार में आकाशीय बिजली गिरने से एक भैंस की मौत हो गई है। घटना के संबंध में मंगलवार की सुबह 11:00 के करीब भरोसी सिंह के टोला गांव निवासी पशुपालक अखिलेश सिंह के द्वारा बताया गया कि भैंस चराने के लिए बधार में लेकर गए हुए थे। तभी रिमझिम बारिश होने लगा। तब पशुपालक घर चला गया।