सिद्धमुख: धानोठी छोटी के एड. हरदीप को जान से मारने की धमकी और सुपारी देने के आरोप में न्यायालय के आदेश पर सिद्धमुख में मामला दर्ज
Sidhmukh, Churu | Jun 11, 2026 सिद्धमुख क्षेत्र के धानोठी छोटी गांव में विद्यालय भवन निर्माण को लेकर शुरू होने का विवाद अब आपराधिक मामले तक पहुंच गया है। गांव के एडवोकेट हरदीप सिंह सुंदरिया को जान से मारने की धमकी मिलने के आरोप मे न्यायलय के आदेश पर सिधमुख थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।थाना धिकारी इमरान खान ने बताया कि न्यायालय से प्राप्त परिवाद के आधार पर दर्ज मामला दर्ज किया गया है।