लवकुशनगर: अक्टोहा तिराहे पर युवक हत्या मामले में वैश्य समाज का प्रदर्शन, 3 दिन में कार्रवाई न होने पर 29 मई को आंदोलन
Lavkush Nagar, Chhatarpur | May 26, 2026
लवकुशनगर थाना क्षेत्र के अक्टोहा तिराहे पर 23 मई को के.के. गुप्ता उर्फ कृष्णकांत गुप्ता की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या के मामले में वैश्य समाज ने एसडीओपी नवीन दुबे को मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे ज्ञापन सौंपा। समाज ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी, मोबाइल और बैंक खातों की साइबर जांच, सीसीटीवी फुटेज की जांच और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।