फुलवरिया: श्रीपुर में तस्करी के लिए ले जाए जा रहे नौ मवेशी बरामद
श्रीपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के मिश्रा बतरहा बाजार से एक पिकअप पर क्रूरता पूर्वक लाद कर ले जाए जा रहे 9 मवेशियों को बरामद किया है। साथ में पिकअप चालक सहित तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में थाना क्षेत्र के शाहपुर बतरहा गांव का सिराज आलम, नसरुद्दीन शाह तथा गोपालपुर थाना क्षेत्र के लाछपुर गांव