बैराड़: बैराड़ संकुल में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत संकुल स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न
विकास खण्ड अंतर्गत संकुल केंद्र शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय बैराड़ पर उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत संकुल स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन बुधवार सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य रूप से संकुल प्राचार्य दिनेश कुमार यादव,ब्लॉक समन्वयक हीरा लाल कोली,संकुल से समन्वयक भटनावर अमरसिंह कुशवाह सहित अन्य मौजूद रहे।