जमुई: अलीगंज के पास दो बाइक की टक्कर में एक बाइक सवार राजमिस्त्री की हालत गंभीर, डॉक्टर ने किया पटना रेफर
Jamui, Jamui | May 12, 2026 चंद्रदीप थाना क्षेत्र अंतर्गत अलीगंज के पास दो बाइक के बीच हुई टक्कर में एक बाइक पर सवार राजमिस्त्री बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से परिजन द्वारा घायल राजमिस्त्री को सोमवार की रात 9:30 बजे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां राजमिस्त्री की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने प्रारंभिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया।