फतुहा: उसफा पंचायत के सुडीहा गांव में जीर्णोद्धार के दौरान बना पुलिया हुआ ध्वस्त
Fatwah, Patna | Apr 15, 2026 उसफा पंचायत के सुडीहा गांव में पैन जीर्णोदार के क्रम में हाल ही में बना पुलिया ध्वस्त हो गया है। पुलिया का अवशेष पैन की ओर लुढ़क गया है। यह हाल है बिहार सरकार की लघु जल संसाधन विभाग का। एक ओर यह योजना 2 वर्ष पुरानी है और 6 महीना पहले ही इसकी अवधि समाप्त हो गई है। अभी तक पैन जीर्णोद्दार का कार्य पूरा नहीं हुआ है। 1करोड़ 47 लाख 12 हजार 579 रु कि यह योजना है।