बसना: किशोरी को बहला फुसला कर भगाकर ले जाने व अनाचार करने वाले आरोपी के खिलाफ बसना थाना में अपराध दर्ज
बसना थाना क्षेत्र निवासी किशोरी को बहला फुसलाकर भगा कर ले जाने व अनाचार करने वाले आरोपी के खिलाफ बसना पुलिस ने अपराध दर्ज किया है । प्रार्थी के किशोरी को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसला कर भगाकर ले जाने के पश्चात अनाचार की घटना को अंजाम दिया है । बसना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है ।