बसना: पिथौरा कसडोल मार्ग पर देवगढ़ घाट में सड़क पर विचरण करते नजर आया दो जंगली दतैल हाथी
पिथौरा कसडोल मार्ग पर देवगढ़ घाट में सड़क पर विचरण करते दो जंगली दतैल हाथी के होने की सूचना के बाद, वन विभाग के द्वारा सड़क के दोनों और अवरोध लगाकर लोगों के आवागमन को अवरुद्ध किया गया । करीब 3 घंटे तक सड़क पर लोगों का आवागमन अवरुद्ध रहा , वहीं वन विभाग के द्वारा हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है । लोगों को सतर्कता बरतने की अपील की गई है ।