सोनो: खत्म होगी इंतजार की घड़ियां, 27 मई को जमुई में होगा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन
Sono, Jamui | May 23, 2026 पिछले साल की भांति इस साल भी जमुई में देश के नामचीन कवियों की महफिल सजेगी। आगामी 27 मई को श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में काव्य पाठ में हम और आप गोता लगाएंगे। शनिवार दो बजे सजंय सिंह ने जानकारीसंध्या सात बजे से व्यंग, हास्य, वीर और श्रृंगार रस की बरसात होगी। इस बार कवियों की मंडली में अरुण जेमिनी, शंभू शिखर, पार्थ नवीन, प्रख्यात मिश्रा और गौरी मिश्रा शामिल हैं।