गाज़ियाबाद: गाजियाबाद में लोनी थाने में तैनात दरोगा व एक युवक का बाइक के चालान को लेकर हुआ विवाद, वीडियो हुआ वायरल
गाजियाबाद के लोनी थाने में तैनात 1 दरोगा हेलमेट ना लगाने पर बुरी तरह फंस गए। आरोप है कि दरोगा ने 1 युवक की बाइक का 23 हज़ार का चालान कर दिया। इसके बाद बाइक वाले ने वीडियो रिकॉर्ड कर बिना हैलमेट दरोगा को खुद का चालान करने को कहा, तो दरोगा व युवक के बीच काफी बहस हुई। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।