गाज़ियाबाद: थाना मसूरी पुलिस टीम ने 1 जिला बदर अपराधी किया गिरफ्तार, अभियुक्त के विरुद्ध दर्ज हैं कुल 10 मुकदमे
थाना मसूरी पुलिस ने शनिवार को चेकिंग के दौरान गुण्डा अधिनियम के अन्तर्गत आदिल उर्फ पीतल नाम के 1 जिला बदर अपराधी को नाहल अडडे के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध धारा-10 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है। इसके साथ ही पुलिस टीम ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध कुल 10 मुकदमे दर्ज हैं।