गाज़ियाबाद: थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, घटना को देखकर स्थानीय लोगों में मचा हड़कंप
वसुंधरा सेक्टर 7 में शनिवार को तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने कॉलोनी में खड़ी गाड़ियों को टक्कर मार दी। घटना के दौरान ब्रेज़ा कार अन्य गाड़ियों को क्षतिग्रस्त करते हुए पलट गई। हादसे को देखकर आस पास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार चालक को बाहर निकाला। लोगों ने बताया कि घटना के दौरान कार चालक शराब के नशे में धुत था।