गाज़ियाबाद: ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले 2 अभियुक्तों को थाना साइबर क्राइम पुलिस ने किया गिरफ्तार
शनिवार को थाना साइबर क्राइम पुलिस ने ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले अदनाम हुसैन अंसारी और मो० रियाज खान नाम के 2 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि इन अभियुक्तों ने मनीष भाटी नाम के वादी को फर्जी शेयर ट्रेडिंग एप में अकाउंट खुलवाकर निवेश के बहाने 6 लाख 42 हजार रुपए ट्रांसफर कराकर ठगी की घटना को अंजाम दिया था।