गाज़ियाबाद: ट्रोनिका सिटी क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर के साथ रील बनाने वाले 2 सब इंस्पेक्टर हुए सस्पेंड, पुलिस हिरासत में आया आरोपी
गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी में एक प्रॉपर्टी डीलर के साथ में दो पुलिसकर्मियों की बनी एक रील सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दो सब इंस्पेक्टर सस्पेंड कर दिए गए हैं। साथ ही रील बनाने वाले को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि दोनों सब इंस्पेक्टर थाना अंकुर विहार पर तैनात हैं।