केराकत: जलालपुर थाना क्षेत्र के दरवेशपुर गांव के पास डम्पर और पिकअप में टक्कर पिकअप चालक घायल
गुलशन कुमार उम्र 36 वर्ष पुत्र शिवमुर्ति पाल निवासी शुकुल पट्टी अकबरपुर जिला अम्बेडकर नगर अपने पिकप में सामान लादकर वाराणसी से अम्बेडकर नगर के लिए जा रहा था कि वह जैसे ही दरवेशपुर गांव के पास पहुंचा कि सामने जा रही एक डम्पर ने अचानक ब्रेक मार दिया। पिकअप तेज रफ्तार होने के कारण वह डम्पर में जाकर टकरा गई। पीड़ित द्वारा थाना जलालपुर पर सूचना दिया गया है।