बरकागाँव: 13 माइल पर अवैध महुआ शराब जब्त, कार्रवाई पर उठे सवाल
हजारीबाग के बड़कागांव में 13 माइल स्थित एक भोजनालय से उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर अवैध महुआ शराब जप्त की और दुकानदार को हिरासत में लिया। विभाग का कहना है कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई हुई। वहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बड़े अवैध कारोबारियों पर कार्रवाई नहीं होती, सिर्फ छोटे दुकानदारों को निशाना बनाया जाता है।