बागेश्वर: सड़क पार कर रहे दादा और पोते को बाइक सवार ने मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल दादा को हायर सेंटर किया रेफर
सड़क पार कर रहे दादा व पोते को एक बाईक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वे घायल हो गए। दोनों को तत्काल सीएचसी बैजनाथ ले जाया गया। जहां से गंभीर रूप से घायल दादा को हायर सेंटर हल्दवानी रेफर किया गया है।