बहराइच: बहराइच में ABVP छात्रों ने प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन, नारेबाजी की
बहराइच में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के छात्रों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट के पास विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी के अनुपस्थित रहने पर जब अपर जिलाधिकारी ज्ञापन लेने पहुंचे, तो छात्रों ने उपेक्षा का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दी। वही जमकर प्रदर्शन किया।