रायगढ़: महिला से अश्लील हरकत और जान से मारने की धमकी देने वाला अधेड़ गिरफ्तार
महिला थाना रायगढ़ में दिनांक 18 मई को थाना चक्रधरनगर क्षेत्र की एक महिला (उम्र करीब 30 साल) द्वारा ग्राम पतरापाली कोतरलिया निवासी माधो घोष उर्फ माधव यादव के खिलाफ छेड़छाड़ और धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए महिला थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर आरोपी को किया गिरफ्तार।