मुज़फ्फरनगर: कानपुर-अयोध्या धमाकों के बाद एक्शन मोड में योगी सरकार, पटाखा भंडारण पर सख्ती, सीओ रवि शंकर की टीम ने की छापेमारी
चरथावल क्षेत्र में सीओ सदर रवि शंकर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कई पटाखा विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर जांच की। इस दौरान अधिकारियों ने विक्रेताओं को आबादी क्षेत्र में रखे पटाखों को तुरंत बाहर सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए।सीओ रवि शंकर ने बताया कि दीपावली पर्व को देखते हुए शासन के निर्देशानुसार प्रतिदिन जांच अभियान चलाया जाएगा।