मुज़फ्फरनगर: गैर संप्रदाय की शादी से बिफरे दबंगों ने सड़क पर युवक को बेरहमी से पीटा, प्रेम विवाह बना जानलेवा वजह, वीडियो वायरल
तितावी थाना क्षेत्र के जसोई में कुछ दबंगों ने एक युवक की बेरहमी से डंडों से पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि युवक ने गैर संप्रदाय की युवती से शादी की थी,जिससे नाराज़ होकर दबंगों ने यह हमला किया।वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक युवक सड़क किनारे अपने दो साथियों के साथ खड़ा है। तभी अचानक कुछ दबंग हाथों में डंडे लेकर वहां पहुंचते हैं और उस पर अंधाधुंध हमला कर दिया