जगाधरी: रादौर में टूटी सड़कों को लेकर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों का धरना प्रदर्शन
मंगलवार को 10:30 बजे भारतीय किसान यूनियन टिकैत ग्रुप के जिला प्रधान सुभाष गुर्जर ने बताया कि उन्होंने प्रशासन को इस को लेकर पहले ही चेतावनी दी थी। मगर सड़कों का कोई भी निर्माण कार्य न होने के चलते आज उन्होंने दामला कार्यालय के बाहर बैठकर अपने धरने प्रदर्शन को शुरू कर दिया ताकि इन्हें ठीक करवाया जा सके।