जगाधरी: जगाधरी नगर निगम कार्यालय के सीएससी सेंटर की छत से टपक रहा पानी, आप कार्यकर्ता ने वीडियो किया वायरल
मंगलवार को 10:00 आप कार्यकर्ता चिराग सिंगल के द्वारा यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि लाखों रुपए खर्चने के बाद भी निगम कार्यालय की छत बरसात के दिन में टपक रही है। जिसकी वजह से काम को भी बंद करना पड़ा। ऐसे में लोगों को यहां पर आने पर परेशानी का सामना करना पड़ता है।