जगाधरी: यमुनानगर मंडी की सफाई व्यवस्था को लेकर निगम मेयर ने मंडी प्रधान के साथ की बैठक, सहयोग का आश्वासन दिया
सोमवार को शाम 5:00 बजे निगम कार्यालय में निगम मेयर सुमन बहमनी ने आज मंडी प्रधानके साथ बैठक की इस मौके पर निगम अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि मंडी की एक बार पूरी तरह से सफाई कराई जाएगी और फिर वहां से निकलने वाले कूड़े को एक स्थान पर डाला जाए अन्यथा उनके चालान किए जाएंगे। इसको लेकर उन्होंने प्रधान से दुकानदारों द्वारा सहयोग कराने की बात कही।