हथुआ बाजार में दिन-प्रतिदिन बढ़ती जाम की समस्या से आमजन त्रस्त हैं। हथुआ–बड़कागांव मुख्य मार्ग पर बड़े वाहनों के लगातार परिचालन और सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण के कारण घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़क के संकरे हो जाने से दो बड़े वाहनों का एक साथ गुजरना मुश्किल हो गया है, जिससे थोड़ी सी आवाजाही पर भी जाम लग जा रहा है।