जिला #पीलीभीत #अमरिया के एपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल मुकाबला समाप्त हो गया है। #परेवा_वैश्य क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टांडा इलेवन क्रिकेट क्लब को 50 रनों से हरा दिया और खिताब अपने नाम कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए परेवा वैश्य ने 15 ओवर में 168 रन बनाए। कासिम की तूफानी पारी ने टीम को मजबूत स्कोर दिया। 169 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टांडा इलेवन 15 ओवर में सिर्फ 118 रन ही बना सकी। परेवा के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी से विपक्षी टीम को कोई मौका नहीं दिया। शानदार बल्लेबाजी के लिए कासिम को मैन ऑफ द मैच चुना गया। पूरे टूर्नामेंट में 495 रन बनाने और 18 विकेट लेने वाले तनु को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला और उन्हें स्कूटी भेंट की गई। विजेता टीम के शाकिर ने कहा, “पूरी टीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया, इसी वजह से हम खिताब जीतने में सफल रहे।” टांडा इलेवन के मोहम्मद जैकी ने हार पर निराशा जताते हुए कहा, “कुछ गलतियां हुईं, दिन हमारे पक्ष में नहीं रहा।
#Pilibhitnews #pilibhittigerreserve #pilibhit_tiger_reserve #पीलीभीत #BreakingNews #अमरिया