छोटीसादड़ी: पिथलवड़ी कला में आवास और वंदे गंगा कार्यों का किया गया निरीक्षण
छोटीसादड़ी, पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत पिथलवड़ी कला में गुरुवार को पंचायती राज विभाग जयपुर के एक्सईएन मुकेश गुप्ता एवं उनकी टीम ने प्रधानमंत्री आवास योजना, वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान तथा मनरेगा के तहत संचालित विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने लाभार्थियों के घर पहुंचकर प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्माणाधी