मांट: मांट में ईद उल अजहा की नमाज जामा मस्जिद के मौलाना द्वारा अदा की जाएगी
Mat, Mathura | May 27, 2026 ईद उल फ़ितर से पहले जामा मस्जिद से जुड़े लोगों और इमली वाली मस्जिद से जुड़े लोगों में शाही ईदगाह पर नमाज अदा कराने को लेकर विवाद हो गया था, इसके बाद परम्परा को तोड़ते हुए दो जगह ईद की नमाज अदा की गई थी। इमली वाली मस्जिद से जुड़े लोगोंनका तर्क था, कि ईदगाह मांट मूला में है, पर ईद की नमाज मांट राजा की जामा मस्जिद के मौलाना द्वारा अदा कराई जाती है।