कन्नौज: मानीमऊ में इंडियन पेट्रोल पंप के पास कार की टक्कर से 14 वर्षीय बालक की मौत, डॉक्टर ने की पुष्टि
तेज रफ्तार कार ने 14 वर्षीय बालक को मारी टक्कर। एक्सीडेंट के बाद घायल बालक को अस्पताल लेकर पहुंचा कार चालक। घायल बालक की इलाज के लिये ले जाते समय रास्ते में हुई मौत। सदर कोतवाली क्षेत्र के मानीमऊ में स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा। मृतक बालक मोचीपुर का 14 वर्षीय अर्पित। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले शुरू की कार्यवाही।