महाराजपुर: गढ़ीमलहरा: उर्मिल डैम में युवक के डूबने की आशंका, एसडीआरएफ टीम कर रही है तलाश
गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के उर्मिल डैम में अतरार क़े रहने वाले वीरेंदर अहिरवार के डूबने की आशंका जताई जा रही है। क्योंकि मौके पर युवक का मोबाइल और चप्पल मिली है। एसडीआरएफ की टीम के द्वारा लगातार सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन अभी तक युवक का शव नहीं मिला है। इस मामले पर परिजनों ने आज 23 मई शाम 4:00 बजे जानकारी दी है।